राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नेतृत्व करेंगे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी : CM Yogi Adityanath

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 09:51 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खेलों की सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए जाने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि साल 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी संस्करण (100वां वर्ष) में राज्य के खिलाड़ी देश का नेतृत्व करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार ने तय किया है कि हर मंडल मुख्यालय पर खेल महाविद्यालय बनाए जाएंगे और हर महाविद्यालय को किसी खास खेल के लिए उत्कृष्टता केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''यह काम अभी से शुरू होगा, ताकि जब 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों का शताब्दी संस्करण हो, तो राज्य के खिलाड़ी देश का नेतृत्व करें। ये स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहुत अच्छा काम करेंगे।'' 

उन्होंने कहा कि प्रतिभा के बल पर कोई भी खिलाड़ी अच्छी शुरुआत करता है, लेकिन कड़ी मेहनत ही उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाती है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''आप जितना ज्यादा पसीना बहाएंगे, जीत के उतने ही करीब पहुंचेंगे। खेल हमें गिरना, फिर उठना और फिर जीतना सिखाते हैं। जो गिरता है, वही उठता है और जो उठता है, वही जीत हासिल करता है।'' 

यह भी पढ़ें : Rinku Singh को CM Yogi ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस पद पर मिली नियुक्ति, सरकारी नौकरी का लेटर लेने नहीं पहुंचे क्रिकेटर 

लखनऊ : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को खेल कोटे के तहत रिंकू का नियुक्ति पत्र जारी किया हालांकि, वह अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। खेल विभाग के निदेशक डॉ. आर. पी. सिंह ने मीडिया को बताया कि रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़े कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है.... पढ़ें पूरी खबर ...  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static