रेलवे ट्रैक पर मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहा था कॉन्‍स्‍टेबल, टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई जान, दूध लेने जा रहा था डेयरी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 12:24 PM (IST)

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस-कासगंज रेलवे ट्रैक पर पुलिस लाइन के सामने सोमवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक कांस्टेबल की मौत हो गई। एक अधिकरी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनु चौधरी (32) के रूप में हुई, जो हाथरस पुलिस लाइन में तैनात थे। मनु की पत्नी भी पुलिस लाइन में ही तैनात हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कांस्टेबल मनु चौधरी किसी काम से पुलिस लाइन के सामने रेलवे ट्रैक के पास गए थे और इसी दौरान वह अछनेरा से टनकपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मनु चौधरी को आनन-फानन में जिला बागला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कांस्टेबल मनु चौधरी मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढें : 'एक्सप्रेसवे पर काल बनी रफ्तार'... आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार के उड़े परखच्चे, 2 भाइयों सहित 3 की दर्दनाक मौत 

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला आधा हिस्सा कंटेनर के नीचे बुरी तरह फंस गया। इस भीषण हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यूपीडा (UPEIDA) की टीम और एंबुलेंस राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई ... पढ़ें पूरी खबर...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static