पुलिस वीक का हुआ शुभांरभ, DGP ओपी सिंह ने गिनाई पुलिस की उपलब्धियां

punjabkesari.in Tuesday, Apr 03, 2018 - 12:33 PM (IST)

लखनऊः लखनऊ के पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह पुलिस वीक का शुभारंभ हुआ। रैतिक परेड में पहली बार डीजीपी ओपी सिंह ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर डीजीपी ओपी सिंह ने 67 पुलिस अफसरों और कर्मियों को सम्मानित किया। इन सभी को स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित किए गए दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिए गए। पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में सबसे पहले डीजीपी ओपी सिंह का प्रोटोकॉल के तहत स्वागत किया गया। 

कई दलों ने परेड में लिया हिस्सा
इस दौरान पुलिस विभाग के कई दलों ने परेड में हिस्सा लिया। नवगठित एडीआरएफ ने परेड में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया और सभी को बधाई भी दी। डीजीपी ने कहा कि यूपी पुलिस विश्व का विशालतम पुलिस बल है। विभाग के तौर पर हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि एटीएस ने देश विरोध 95 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
PunjabKesari
पुलिस के प्रति विश्वास की भावना पैदा हो
वहीं, अपराधियों के साथ मुठभेड़ में 48 अपराधी मारे गए जबकि 366 घायल हुए हैं। मुठभेड़ में हमारे चार जवान भी शहीद हुए हैं, जबकि 292 घायल हुए हैं। इस मौके पर डीजीपी ने ये भी कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों के कारण हमारी छवि धूमिल हुई है लेकिन वहीं, कई पुलिसकर्मीयों ने पुलिस का सम्मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की छवि और सुधारने की जरूरत है। जनता के साथ उनका और अच्छा व्यवहार होना चाहिए,जिससे कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना पैदा हो। इसके लिए हमने सॉफ्ट स्किल्स की ट्रेनिंग शुरू की है। 
PunjabKesariभारत बंद पर भड़की हिंसा स्थिति नियंत्रण में 
भारत बंद पर भड़की हिंसा पर उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। मेरठ और आगरा जोन पर हमारी विशेष नजर है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई कर लोगों को शांत किया। उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है। आगरा के एक पुलिस अफसर द्वारा पब्लिक पर सीधे एके 47 चलाने के विजुअल के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि मैंने वो विजुअल नहीं देखा है, अगर मेरे पास आता है तो कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि खेलकूद निधि पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसका लाभ पुलिसकर्मियों को मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ruby

Related News

static