बांदा: जहरीली शराब को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 03:05 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से मौत मामले को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशन में  उत्तर प्रदेश के हर जिले में  पार्टी के पदाधिकारी प्रदर्शन कर रहे है। इसी क्रम में बांदा जिले में भी लोगों ने प्रदर्शन किया।

बता दें कि बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क के पास कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सरकार के खिलाफ व जहरीली शराब बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि यह जो भाजपा की सरकार केंद्र में और प्रदेश में है। उनकी बदौलत पूरे प्रदेश में जहरीली शराब सभी जगह बिक रही है। जिसमें लोगों की काफी मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा  इसी को लेकर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर सभी जनपदों पर धरना और प्रदर्शन का आवाहन किया गया था। उसी में हम लोग प्रदर्शन किए हैं। और हम लोगों की मांग है कि जो जहरीली शराब बेचता है, कहीं ना कहीं सत्ता पक्ष का हाथ है। जिससे कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा हम लोगों की मांग है कि, शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। कितनी मौतें हुई हैं उनको मुआवजा दिया जाए। वही परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।उन्होंने बताया कोरोना को देखते हुए हम शांतिपूर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन किए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static