'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, 7 साल बाद एक साथ फिर दिखे यूपी के दो लड़के

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2024 - 04:17 PM (IST)

Politics News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है। बुधवार को सीट बंटवारे का आधिकारिक ऐलान भी हो गया है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। जिसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज (25 फरवरी) आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पहंचे और शामिल भी हुए। बताया जा रहा है कि लगभग 7 साल बाद यूपी के दो लड़के अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक बार फिर से एक मंच पर नजर आए हैं।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज यूपी में आखिरी दिन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्राट आज आगरा पहुंच गई है। यात्रा का उत्तर प्रदेश में आज आखिरी दिन है। आगरा में पहुंची 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान वहां पर प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है। हम इस नफरत को मोहब्बत से हटाएंगे। देश में अन्याय बढ़ रहा है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर आप गरीब हैं, तो आपको इस देश में 24 घंटे अन्याय का सामना करना पड़ेगा।

जानिए, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान क्या बोले अखिलेश यादव?
आपको बता दें कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए आगरा पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा एक ही संदेश है, भाजपा हटाओ, देश बचाओ, संकट हटाओ। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि हम जय जवान, जय किसान का नारा लगाते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग भारत माता की जय बोलने से थकते नहीं है। उन्होंने कहा कि सोचो जिस देश का किसान दुखी है, नौजवान के सपने तोड़े जा रहे हैं, युवाओं का भविष्य ना हो, उनके पास रोजगार ना हो। आज का युवा डिग्री जलाकर आत्महत्या कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static