प्रियंका ने PM मोदी पर बोला हमला, कहा- देश के विकास के लिए होनी चाहिए राजनीति

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 11:50 AM (IST)

मिर्जापुरः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि राजनीति देश के विकास के लिए होनी चाहिए।  प्रियंका ने मिर्जापुर में चंद्रिका धाम पर आयोजित चौपाल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा नीत राजग सरकार ने देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया।  

उन्होंने कहा ‘‘इस सरकार ने केवल लालीपॉप दिया है। कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ा रोजगार गारंटी कार्यक्रम मनरेगा दिया, लेकिन अब मजूदरों की जगह पर मशीनें काम कर रही हैं। ‘‘प्रियंका ने कहा कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है वह देश के गरीबों, किसानों के लिये काम करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static