कांग्रेस के सम्मेलन में पहुंची पूनम पंडित, योगी सरकार पर साधा निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 05:37 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है तो सभी राजनीतिक पार्टियां जनसभा और रैली के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने का कार्य कर रही हैं।  इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण और प्रतिज्ञा शिविर का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व किसान नेता पूनम पंडित ने शिरकत की। इस दौरान पूनम पंडित ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं में पर  हर दिन अपराध  हो रहे है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में जिस तरह महिलाओं पर आए दिन शोषण और हमले हो रहे हैं उसमें योगी सरकार नाकाम रही है। 

PunjabKesari

पूनम पंडित ने प्रियंका गांधी की पीठ थपथपाते हुए कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी को वोट देकर प्रियंका गांधी के हाथ मजबूत करें।  वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि 5 साल में जितना भ्रष्टाचार और अपराध योगी सरकार में बढ़ा है उतना किसी भी सरकार में नहीं बढ़ा है।  तिवारी ने कहा की उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा 100 सीटों पर सिमट जाएगी और कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static