Prayagraj News: बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, CM योगी ने जताया दुख

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 11:40 AM (IST)

Prayagraj News (Syed Raza): बंगाल (Bengal) के पूर्व राज्यपाल (Former governor) और वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी (Pandit Kesharinath Tripathi) का आज सुबह निधन (Death) हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे, मगर उनके निधन से एक दिन पहले यानी शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन रविवार सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया।

PunjabKesari    
बता दें कि पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी  88 साल के थे। उनके निधन के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। निधन से पहले उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो गई। दो दिन पहले ही पूर्व राज्यपाल को प्रयागराज स्थित एक्युरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था। शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ेंः CM योगी का काशी दौरा आजः अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

जाने कौन थे पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी
पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी का जन्म 10 नवंबर 1934 को हुआ था। उनकी गिनती बीजेपी के सीनियर नेताओं में होती थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ ही साथ वह कई सालों तक यूपी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर भी काबिज रहे। वह तीन बार यूपी विधानसभा अध्यक्ष रहे। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी 2014 से 2019 तक पश्चिम बंगाल के गवर्नर रहे इस बीच उन्हें बिहार, मेघालय और मिजोरम राज्यों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।

PunjabKesari

CM योगी ने किया दुख व्यक्त
केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए लिखा कि वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static