किराए के मकान में एक ही परिवार के 3 मूक-बधिर लोगों की बेरहमी से ह/त्या, धारदार हथियार से रेता गला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 04:56 PM (IST)

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 2 महिलाओं सहित एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी कला मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले एक ही परिवार के 3 लोगों के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों मूक-बधिर थे और कबाड़ का कारोबार करते थे।

पुलिस को घटनास्थल से मिले प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गए। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस संपत्ति विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें:- 'भगवान... बेटा तो चला गया, अब बेटी को बचा लो', मां के साथ सो रहे 2 मासूमों को सांप ने डसा

घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static