डायल-112 पर फोन करके बोला हत्यारा- पत्नी का कर दिया है मर्डर, अब मैं भी....

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 04:28 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के यमुनापार घूरपुर क्षेत्र में एक भट्ठे पर एक शराबी मजदूर ने पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि घरपुर इलाके के बालापुर गांव में विनय भारतीया भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का किरदा गांव निवासी 30 वर्षीय श्रवण कुमार यहां 28 वर्षीय पत्नी पुष्पा के साथ ईंट भटठे पर मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

बुधवार देर रात उसने डायल-112 पर फोन करके बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। अब वह खुद भी खुदकुशी करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने उसकी लोकेशन पता कर तलाश में जुट गई थी। उसी बीच बालापुर गांव में स्थित ईंट भटठे से लगभग 200 मीटर दूर तालाब के किनारे स्थित पेड़ पर श्रवण का शव फंदे से झूलता दिखा और कुछ दूर पर पुष्पा का शव भी पड़ा था। शव देखने से लगता है उसने पुष्पा की गला दबाकर हत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static