लॉकडाउन के बीच घरों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज़, पुलिस प्रशासन रहा सतर्क

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 03:03 PM (IST)

अलीगढ़: वैश्विक महामारी कोरोना के साये और सरकारी गाइडलाइन के साथ पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के बीच आज ईदुलजुहा (बकरीद) का त्योहार देशभर में घरों में ही उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मगुरुओं और मौलवियों के साथ शहर काजी की अपील के बाद मुस्लिम समाज के परिवार घरों पर ही ईद के मौके पर चाश्त की नमाज अदा कर चुके हैं। ईद की विशेष सार्वजनिक नमाज ईदगाह सहित दरगाह स्थित मस्जिदों में नही पढ़ी जा रही है।
 
PunjabKesari

उत्तर प्रदेश में शनिवार को वीकली लॉकडाउन घोषित है। इस बीच अलीगढ़ समेत राज्यभर में लोगों ने घरों पर ही नमाज अदा की। घरों में नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने कहा, इन दिनों कोविड-19 का दौर चल रहा है। जिसके चलते सभी त्यौहार फॉर्मेलिटी बतौर मनाए जा रहे हैं। आज शनिवार के दिन पूरे प्रदेश में वीकली लॉक डाउन है और आज ही मुस्लिम धर्म के मुताबिक ईद का त्यौहार भी मनाया जा रहा है। लेकिन ईद की नमाज मस्जिद या ईदगाह में ना पढ़कर घरों के अंदर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की गई है। 

PunjabKesari
                                          (कश्मीर-श्रीनगर मस्जिद) 


ना हम किसी के घर जा रहे हैं और ना ही किसी को बुलायाः मोहम्मद जुल्फिकार नमाजी
मोहम्मद जुल्फिकार नमाजी ने कहा, ना हम किसी के घर जा रहे हैं और ना ही किसी को बुलाया गया है। मस्जिदों के अंदर भी इमाम ने नमाज अदा की।

पुलिस प्रशासन सड़कों पर फ्लैग मार्च 
आपको बता दें संपूर्ण वीकली लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सड़कों पर फ्लैग मार्च करता हुआ नजर आया। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मस्जिदों पर भी नजर बनाए रखी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static