गर्भवती पत्नी और मासूम बेटी का मर्डर; डंडे से पीटा, ब्लेड से रेता गला...फिर कंबल में लपेट कर घर में ही रखें शव
punjabkesari.in Friday, May 09, 2025 - 12:30 PM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक पति हैवान बन गया और उसने अपनी गर्भवती पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों के शव कमरे में फर्श पर कंबल में लिपटे मिले। आरोपी ने हत्या करने के बाद दोनों मां बेटी के शव को घर में ही एक कमरे में फर्श पर कंबल में लपेट कर रख दिया। दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो इस वारदात का खुलासा हुआ।
पड़ोसियों ने दी सूचना
जानकारी के अनुसार, यह वारदात आगरा के थाना जगदीशपुरा इलाके की है। यहां पर अब्दुल रशीद नाम का एक व्यक्ति रहता है। वह मार्बल कारीगर है। उसके घर का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर से दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तुरंत पहुंची और ताला तोड़कर अंदर घुस गई। जब पुलिस ने घर में प्रवेश किया तो अंदर का नाजारा देखकर हैरान रह गई। पुलिस को एक कमरे में फर्श पर महिला और एक मासूम बच्ची का शव कंबल में लिपटा मिला।
पकड़ा गया आरोपी
जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि महिला और उसकी मासूम बच्ची की हत्या उसके पति ने की थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को आरोपी अब्दुल रशीद को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी और आरोपी को पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया।
जानिए क्यों किया मर्जर
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने बताया कि 8 नवंबर 2024 को उसने शबीना के साथ निकाह किया था। वह उम्र में छोटी थी। उसके पहले पति से बेटी इनाया थी। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी फोन पर अक्सर किसी से बातें करती रहती थी। खाना भी नहीं बनाती थी, उसे शक था कि उसका किसी और से अफेयर चल रहा है। 5 अप्रैल को दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ तो गुस्से में उसने शबीना के सिर पर डंडे से कई बार वार कर दिए। ये सब देखकर बच्ची चीखने लगी। जिसे चुप कराने के लिए आरोपी ने उसका गला ब्लेड से रेत दिया।