राष्ट्रपति मुर्मू का 19 मार्च से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा, चैत्र नवरात्र के पहले दिन राम मंदिर में करेंगी दर्शन-पूजन

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 04:19 PM (IST)

लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी और इस दौरान वह अयोध्या और मथुरा जाएंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करेंगी और आरती में शामिल होंगी। उसी दिन वह मथुरा पहुंचकर वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगी और आरती में शामिल होंगी। राष्ट्रपति इसके बाद वृंदावन के प्रेम मंदिर जाएंगी। मुर्मू 20 मार्च को वृंदावन के वराह घाट के पास परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्री प्रेमानंद जी महाराज आश्रम (श्री हित राधा केली कुंज) जाएंगी। 

वह वृंदावन में बाबा नीब करौरी की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। मुर्मू, वृंदावन में उड़िया बाबा आश्रम और दावनल कुंड भी जाएंगी। राष्ट्रपति 20 मार्च को वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम (धर्मार्थ अस्पताल) के नए ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी और वृंदावन के वात्सल्य ग्राम का दौरा करेंगी। मुर्मू 21 मार्च को गोवर्धन स्थित दंगहाटी मंदिर में दर्शन करेंगी और आरती में भाग लेंगी (सुबह 8:50 बजे)। इसके बाद वह सुबह नौ बजे गोवर्धन की परिक्रमा करेंगी। 

यह भी पढ़ें : भाई की तलाश में पहुंची पुलिस अधिवक्ता को ही उठा ले गई, रातभर थाने में मारपीट के आरोप; 2 SI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड 

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। एक अधिवक्ता और उनके परिवार के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के आरोपों के बाद अधिवक्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो सब-इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की जांच एसीपी को सौंप दी गई है..... पढ़ें पूरी खबर .... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static