मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत
punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 01:33 PM (IST)

सहारनपुर: जिले की नुक्कड़ विधान सभा क्षेत्र के सरसावा स्थित गांव ढिक्का में बूथ नंबर 117 पर उस समय हड़कंप मच गया जब पीठासीन अधिकारी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन- फानन में सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की मुताबिक उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। पीठासीन अधिकारी राशिद अली सहारनपुर जिले के कैलाशपुर गांव के रहने वाले थे और पेशे से शिक्षक थे।
जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत बिगड़ी तो उनका निजी कार चालक अन्य लोगों के साथ लेकर उन्हें सहारनपुर के मेडीग्राम अस्पताल में पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के उपरांत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक पीठासीन अधिकारी के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल मतदान की प्रक्रिया चल रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बेबी फॉर्मूले के विदेशी आपूर्तिकर्ताओं को अपने बाजार में बने रहने में मदद करेगा अमेरिका

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

पहली छमाही में बीएमडब्ल्यू की कार बिक्री 64.2 प्रतिशत बढ़कर 5,570 इकाई पर