रायबरेली: मंदिर में पुजारी की हत्या, मच्छरदानी के अंदर मिला खून से लथपथ शव

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 04:18 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में शनिवार की रात पुजारी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह जब घटना की खबर गांव वालो को लगी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग जब मंदिर में गए तो चारपाई में लगी मच्छरदानी के अंदर उसका शव खून से लथपथ  मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों के बयान दर्ज कर पुजारी की हत्या की वजह जानने का प्रयास किया। हराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मदन खेड़ा मजरे पोखरनी गांव निवासी 62 वर्षीय सत्रोहन पाल पुत्र अहोरवा पाल पुजारी थे। रोज की तरह शनिवार की शाम लगभग 8:00 बजे खाना खाकर वह गांव के बाहर खेतों में बने मंदिर पर सोने के लिए चले गए थे। जब सुबह मृतक का नाती चाय के लिए उन्हें बुलाने गया तो उसने देखा कि खून से लथपथ चारपाई पर उसके बाबा का शव पड़ा हुआ है। वह यह सब देखकर घबरा गया और चिल्लाता हुआ घर की तरफ भागा। उसके शोर मचाने से आनन-फानन गांव के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो पुजारी का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ था। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static