प्रियंका गांधी ने साथा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नहीं बोलते प्रधानमंत्री

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 10:30 PM (IST)

गोरखपुर: शनिवार को जिले में आयोजित इंडिया गठबंधन की संयुक्त जनसभा को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री आज जनता के सामने आते हैं तो बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नहीं बोलते हैं लेकिन संविधान बदलने की बात करते हैं।

ऐसी सरकार लाइए जो आपके लिए काम कर दिखाए
प्रियंका गांधी ने चेताया कि ये मताधिकार का अधिकार भी कमजोर कर देंगे। आह्वान किया कि ऐसी सरकार लाइए जो आपके लिए काम कर दिखाए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जिस तरह से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस गठबंधन के साथ एकजुटता से काम किया है, उसी तरह भी इंडिया गठबंधन की जीत बना कर दिखाइए। सहारा क्रिकेट ग्राऊंड पर इंडिया गठबंधन की जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं, यह 45 साल की सबसे बड़ी बेरोजगारी है। पूछा कि क्या समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताए कि बेरोजगारी क्या होती है? महंगाई इस कदर की हर चीज महंगी हो गई। 

प्रधानमंत्री मोदी के मुंह से कर्जमाफी शब्द नहीं निकलता
उन्होंने कहा कि असल में मोदी गरीब विरोधी, किसान विरोधी सरकार चला रहे हैं। खेती से कमाई नहीं, किसान कर्ज ले रहा, कर्ज के दबाव में आत्महत्या कर रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मुंह से कर्जमाफी शब्द नहीं निकलता। बिहार की जनसभा में उनके मुंह से ऐसे शब्द निकले जो किसी प्रधानमंत्री ने कभी इस्तेमाल नहीं किए। जिस प्रधानमंत्री पद का पूरा देश आदर करता है मोदी को उस पद की गरिमा का कोई ध्यान नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static