अपराध को लेकर प्रियंका ने पूछा सवाल- क्या CM योगी ने खबरें देखना छोड़ दिया है?

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 09:26 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में ‘जंगलराज' बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार दिखावे के लिए तबादले के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

प्रियंका ने यह सवाल भी किया कि क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खबरें देखना छोड़ दिया है? उन्होंने गोरखपुर एवं कुछ अन्य जिलों में अपराध की घटनाओं से जुड़ी खबरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ क्या उत्तर प्रदेश के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जाती? उप्र में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि  सीएम के गृहक्षेत्र (गोरखपुर) में अपहरण की घटना घटी है। कासगंज में हत्याकांड लेकिन दिखावे के लिए कुछ तबादलों के अलावा और कुछ होता ही नहीं है। जंगलराज बढ़ता जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static