प्रियंका गांधी ने यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे पर जताया दुख

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 01:13 PM (IST)

आगराः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना पर सोमवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई भीषण बस दुर्घटना की खबर स्तब्ध करने वाली है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा के बारे में सोचकर मन विचलित है।''

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।''  गौरतलब है कि लखनऊ से दिल्ली आ रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static