प्रियंका का योगी सरकार पर तंज- किसान का वोट कानूनी, किसान की पराली गैरकानूनी?

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 04:25 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। वहीं अब पराली को लेकर प्रियंका ट्वीट कर लिखा कि "क्या प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं? प्रदूषण फैलाने के असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? किसान का वोट- कानूनी... किसान का धान- कानूनी... किसान की पराली- गैरकानूनी? उप्र सरकार ने सहारनपुर में किसानों को जेल में डाला, उन्हें छुड़वाने के लिए कांग्रेस के साथियों का धन्यवाद।"

उधर, यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा है कि कांग्रेस किसानों का शोषण करने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने यूपी में किसानों के लिए कभी कुछ नहीं किया। आज अगर प्रियंका गांधी को पराली जलाने पर ज्ञान देना है तो उस राज्य में दें जहां उनकी सरकार है। पराली कांग्रेस के लोग जला रहे हैं और किसानों को बदनाम कर रहे हैं। यूपी में योगी सरकार किसानों के लिए बेहतर काम कर रही है।

बता दें कि मैनपुरी में शुक्रवार को पराली जलाने के विवाद पर एक किसान को पुलिस घसीटते हुए लेकर गई। पुलिस के इस अमानवीय रेवैये से किसानों में रोष है। वहीं पुलिस की किसानों के खिलाफ कार्रवाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। किसान का कॉलर पकड़कर खींचने वाले किशनी इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने 5 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static