पर्व-त्योहार परंपरा के दायरे में, उपद्रव बर्दाश्त नहीं : योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 12:27 PM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ पर कड़ी चेतावनी देते हुए बुधवार को कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान सार्वजनिक उद्दंडता और माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसी हर घटना के दोषियों के विरुद्ध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति के साथ कठोरतम कार्रवाई की जाए। 

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बुधवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्र, 20 मार्च को अलविदा की नमाज और 21 मार्च को ईद-उल-फितर के मद्देनजर व्यापक तैयारियों के बारे में जानकारी ली। आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में शांति, सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में परंपरागत स्वरूप का ही पालन कराया जाए और किसी भी नयी परंपरा की अनुमति न दी जाए। 

मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया कि संवेदनशीलता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, प्रकाश और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। 

यह भी पढ़ें : UP वालों झोला उठाकर मटन खरीदने मत निकल जाना... नवरात्र में 9 दिन तक बंद रहेंगी मांस की दुकानें, मुसलमानों की होगी वेज वाली ईद? 

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र के दौरान शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र की अवधि के दौरान वाराणसी के शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानों को नौ दिनों तक बंद रखने का आदेश नगर निगम द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान विशेष तौर पर सात्विकता और पवित्रता को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.... पढ़ें पूरी खबर....  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static