CM फेस वाले बयान से पलटी प्रियंका गांधी! सिद्धार्थनाथ सिंह चुटकी लेते हुए बोले- प्रियंका जी अपना नारा सही साबित करें...
punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 12:32 PM (IST)

लखनऊ: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला बोला है। लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे पर तंज कसते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी का यह नारा खोखला है। खुद को कांग्रेस का CM चेहरा घोषित किया। अगली सुबह खुद ही प्रियंका पीछे हट गईं। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी अपना नारा सही साबित करें।
“मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं “ #PriyankaVadra का यह नारा जो खोखला निकला है। खुद को कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किया और फिर अगली सुबह खुद ही पीछे हट गईं। प्रियंका जी कृपया अपना नारा सही साबित करें https://t.co/VC6udf0X6e
— Sidharth Nath Singh (@SidharthNSingh) January 22, 2022
बता दें कि प्रियंका गांधी मीडिया को दिए यूपी के सीएम फेस वाले बयान से यूटर्न ले लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का एकमात्र चेहरा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का चेहरा होने के बारे में मीडिया से बार-बार पूछे गए सवालों के जवाब में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मैंने थोड़ा चिढ़कर कह दिया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Police के डर से थाने में युवक युवती ने खाया जहर, युवक की मौत, लड़की की मां पर लगा जहर खिलाने का आरोप
