लखीमपुर खीरी घटना पर बोलीं प्रियंका- भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है?

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 06:40 PM (IST)

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा हो गया है। जहां तिकुनिया क्षेत्र में रविवार को धरने पर बैठे किसानों को एक कार ने कुचल दिया। इस हादसे में 6 किसानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर धरने पर किसान डटे हुए थे। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएंगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj