प्रियंका बोली- अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली BJP सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 01:31 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट जरिए फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है।

उन्होंने आगे कहा कि न जीडीपी ग्रोथ है न रुपये की मजबूती। रोजगार गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?

बता दें कि प्रियंका गांधी लगातार ट्वीट के जरिए भाजपा सरकार को सवालों के घेरे में ले रही हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने स्वामी चिन्मयानंद मामले में ट्वीट कर लिखा था कि पिछले ही साल आरोपी पर से बलात्कार का मुकदमा भाजपा सरकार ने वापस लिया था। बहुत साफ है सरकार किसके साथ खड़ी है। यूपी की लड़कियां सब देख रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static