जमीन पर बैठकर प्रियंका ने छका लंगर, कहा- रविदास जी ने हमे भाईचारे की इज्जत करना सिखाया

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 05:19 PM (IST)

वाराणसीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को शिरोमणी गुरु रविदास जयंती पर उनके जन्म स्थल मंदिर में मत्था टेका, आम श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर लंगर छका एवं खुद बर्तन धोया और जन्मोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि महान संत शिरोमणी रविदास जी महाराज ने हमे इंसान की बराबरी, भाईचारा और मेहनत की इज्जत करना सिखाया।
PunjabKesari
वाड्रा ने 14वीं शताब्दी के महान संत की 643वीं जयंती पर देश-विदेश से आये हजारों श्रद्धालुओं को अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि जगत पितामा, साहिबे कमाल, सदगुरु श्री रविदास जी महाराज की चौखट पर मत्था टेकना उनके (प्रियंका गांधी वाड्रा) लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static