रविदास मंदिर से दर्शन कर निकली प्रियंका ने चंद्रशेखर से पूछा हाल 'भैया ठीक हैं'?

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 05:32 PM (IST)

वाराणसी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में सर्वप्रथम संत रविदास के जन्म स्थल पर दर्शन किया। साथ ही वहां लगे लंगर से प्रसाद को ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ रोड़ शो को निकाला जहां उन्होंने अपनी कार पर खड़ी होकर लोगों का अभिवादन किया। वहीं निकाले गए रोड शो के दौरान एक बेहद रोचक मोड़ आ गया जब प्रियंका गांधी ने अपनी कार रोककर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से पूछ डाला कि भैया ठीक हैं?
PunjabKesari
बता दें कि "भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर" प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान सड़क किनारे सन्त रविदास से जुड़े साहित्य की दुकान पर अपने समर्थकों के साथ खड़े थे। जबकि रोड शो के दोनों तरफ ही रैदासी और कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करके प्रियंका गांधी का अभिवादन कर रहे थें। इसी दौरान प्रियंका गांधी ने अपनी चलती कार रुकवाकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का हालचाल लिया और पूछा भैया ठीक हैं? इतना कहने पर इशारों में जैसे ही चंद्रशेखर ने अपने को ठीक बताया फिर प्रियंका गांधी अपनी कार में सवार होकर आगे बढ़ गई।

प्रियंका गांधी का चौका देने वाला यह रवैया अपने आप में राजनीति की नई संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है कि दलित वोट बैंक पर किसी एक ही पार्टी विशेष के प्रभुत्व को तोड़ने के लिए प्रियंका गांधी नौजवान दलित नेताओं से भी हाथ मिला सकती हैं?

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के दौरे पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्वीट के जरिए आज यह निशाना साधा था। उन्होंने लिखा कि भाजपा और कांग्रेस यूपी में सत्ता में ना रहने पर ही मंदिरों में जाकर नाटकबाजी करती है और जब सत्ता में होते हैं तो कुछ नहीं करते हैं। जाहिर सी बात है कि प्रियंका गांधी का  चंद्रशेखर रावण के प्रति झुकाव मायावती को एक करारा जवाब है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static