‘प्रियंका जी आपके मंगलसूत्र का क्या हाल है… ज़रा यह भी बता दीजिए’,  मीनाक्षी लेखी ने साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 05:43 PM (IST)

Kanpur News: केंद्रीय सांस्कृतिक एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी शनिवार को कानपुर के साकेत नगर स्थित मंदाकिनी होटल में आयोजित महिला सम्मेलन में पंहुची। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका जी आपके मंगलसूत्र का क्या हाल है, ज़रा यह बता दीजिये। आपके मंगलसूत्र ने कितने किसानों कि पत्नियों के मंगलसूत्र उतरवायें यह भी बताइए। इतना हीं नहीं जेल में बैठे केजरीवाल के भ्रस्टाचार और दारू घोटाले ने भी माता-बहनों के मंगलसूत्र उतरवाये। उसका हिसाब प्रियंका गांधी और सुनीता केजरीवाल करें।
PunjabKesari
आपके मंगलसूत्र ने किसानों की पत्नियों के कितने मंगलसूत्र उतरवाए
बता दें कि प्रधानमंत्री के मंगलसूत्र वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने जवाब हिया है कि देश की आजादी में मेरी मां का मंगलसूत्र कुर्बान हुआ है। इस पर मुख्य अतिथि के रूप में विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार मीनाक्षी लेखी ने कहा कि प्रियंका गांधी बता दें कि आपके मंगलसूत्र के क्या हाल है। वहीं बता दे कि आपके मंगलसूत्र ने किसानों की पत्नियों के कितने मंगलसूत्र उतरवाए है।
PunjabKesari
2047 तक भारत होगा विकसित राष्ट्र
उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री मोदी की अगवाई में देश आगे बढ़ रहा है। 2047 तक जो मोदी की गारंटी है। उस आधार पर हम लोग हर योजना को हर घर तक पहुंचा सकें। आवास योजना, जनधन योजना, बीमा, अन्न योजना, किसान के खाते में 6000 रूपए, किसान यूरिया, हर घर नल योजना पहुंचाने का काम हो। वहीं आज हाईवे, वंदे भारत ट्रेन, मेडिकल अस्पताल, हवाई अड्डे जैसे काम हुए है। जो देश में 2014 के बाद इस सरकार में हुए है। 2014 के पहले चार लाख करोड़ के ऊपर बजट था। आज देश में 2014 के बाद 2024 तक बीस लाख करोड़ के ऊपर का बजट है।
PunjabKesari
अखिलेश का कन्नौज से सूपड़ा साफ होगा
राहुल, प्रियंका और अखिलेश के यूपी से लड़ने के सवाल पर बोलीं लड़ने का मतलब जीतना नहीं होता, हम बताएँगे कि चुनावी में कैसे जीता जाता है। मीनाक्षी लेखी ने कहा अखिलेश का कन्नौज से सूपड़ा साफ होगा। 400 पार की लड़ाई भाजपा अकेले लड़ रही है। और उसका एक फूल कानपुर का है। रमेश अवस्थी को भारी मतों से विजय बनाकर दिल्ली भेजें। साकेत नगर स्थित मंदाकिनी होटल में आयोजित सम्मलेन में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, स्वप्निल वरुण, पूनम कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री समेत महिला मोर्च की पदाधिकारी मौजूद रही।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static