प्रियंका आज बाराबंकी से प्रतिज्ञा यात्रा की करेंगी शुरूआत, किसानों, महिलाओं और नौजवानों के विकास की लेंगी प्रतिज्ञा

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 10:23 AM (IST)

बाराबंकी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानि शनिवार को पूर्वांचल के प्रवेश द्वार बाराबंकी से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। इस दौरान वाड्रा जैदपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी। वह यहां किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों समेत तमाम लोगों के विकास के लिए प्रतिज्ञा लेंगी और सूबे में भ्रमण करने वाली तीन प्रतिज्ञा यात्राओं में से एक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

प्रियंका गांधी सूबे में हाशिये पर जा चुकी कांग्रेस पार्टी को पुराना मुकाम दिलाने में लगी हैं। यही वजह है कि वो कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चूक रही हैं। लखीमपुर मुद्दे से लेकर आगरा मामले तक वो लगातार संघर्ष कर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने में लगी हैं। हाल ही में उन्होंने चुनाव में महिलाओं की 40 फीसदी टिकट देने की घोषणा की थी इस घोषणा से दूसरे राजनीतिक दलों में खलबली मचा दी। इसके बाद उन्होंने यूपी की बेटियों को स्कूटी और स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तनुज पुनिया ने बताया कि प्रियंका गांधी ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों समेत आम लोगों के विकास के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। इसके लिए प्रियंका गांधी सात प्रतिज्ञाएं लेंगी।

एक प्रतिज्ञा उन्होंने ले ली है, जिसमें महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने की बात है। इसी तरह वो छह प्रतिज्ञाएं और लेंगी। इसकी शुरुआत बाराबंकी से होने जा रही है। आज हरख इंटर कालेज के मैदान में होने वाली जनसभा में वो प्रतिज्ञा लेंगी और प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। ये यात्रा विभिन्न जनपदों से होते हुए बुंदेलखंड तक जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static