मुख्तार अंसारी के करीबी की 45 लाख की संपत्ति कुर्क, डुगडुगी बजवाकर हुई कार्रवाई

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 10:31 AM (IST)

गाजीपुरः योगी सरकार में अपराधियों और भू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ जिला प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। आज मुख्तार अंसारी के करीबी महेंद्र जायसवाल के खिलाफ अवैध रूप से अर्जित 45 लाख की संपत्ति को कुर्क किया है। महेंद्र जायसवाल मुख्तार गैंग के शार्प शूटर के रूप में जाना जाता है।

महेंद्र जायसवाल के खिलाफ सदर कोतवली इलाके के गोंडा देहात में अवैध रूप से अर्जित धन के बदौलत 45 लाख की संपत्ति खड़ी कर लिया था। जिसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा डुगडुगी बजवाकर कुर्क की कार्रवाई की है। इस दौरान सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि मुख्तार गैंग आईएस 191 का सक्रिय सदस्य है। महेंद्र जायसवाल के खिलाफ कुर्क की कार्रवाई की गई है। ये कुर्क की कार्रवाई डीएम के निर्देश पर किया गया है और ये सम्पत्ति सरकारी हो जाएगी।

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्तार अंसारी व उनके करीबियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तकरीबन 115 करोड़ की सम्पत्ति पर कार्रवाई की है। साथ ही मुख्तार अंसारी व उनके करीबियों के तकरीबन 77 असलहे को निलंबित कर जब्त कर लिया गया। जिसमें से 27 असलहे के खिलाफ निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static