आगरा में सड़क किनारे आग से झुलसी महिला मिली, गले पर कटे का निशान
punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 08:24 PM (IST)

आगरा, 20 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में आग से 30 फीसदी तक झुलसी महिला सड़क किनारे पड़ी मिली, जिसके गले पर कटे का निशान है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है।
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुधीर कुमार सिंह ने कहा, ‘‘ आगरा के खेरागढ़ थाना अंतर्गत करीब 35 साल की एक युवती को भीलावली सड़क के किनारे पड़ी पाया गया जो सीने के नीचे काफी जल चुकी है। उसके गले पर कटे का निशान है। ऐसा लगता है कि महिला मध्य प्रदेश की है।’’
सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को खेरागढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर महिला को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज ऑगरा में भर्ती कराया गया।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में महिला के गले का ऑपरेशन किया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।
एसएसपी ने कहा कि सेहत में सुधार होने के बाद चिकित्सकों की सलाह के बाद महिला का बयान लिया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गयी है। कुमार ने कहा कि महिला अभी बोल नहीं पा रही है, लेकिन बाद में महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराये जाएंगे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?