देश पर मनमाने तरीके से लिए गए फैसले थोपे जा रहे: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2022 - 03:45 PM (IST)

लखनऊ, 18 जून (भाषा) समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि देश पर मनमाने तरीके से लिए गए फैसले थोपे जा रहे हैं, जिससे देश की ऊर्जा और जनशक्ति बर्बाद हो रही है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''''राय, सलाह, मंत्रणा, सम्मति, परामर्श, विचार-विमर्श, संयुक्त निर्णय और सामूहिक बैठक। ये लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोश में नहीं हैं। तभी बार-बार देश पर मनमाने तरीके से किये गये फैसले थोपे जा रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि देश की ऊर्जा और जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों व योजनाओं के विरोध में बर्बाद हो रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News

static