हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 10:25 PM (IST)

नोएडा, 31 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व नॉलेज पार्क-3 में एक हॉस्टल संचालक के ऊपर कुछ लोगों ने जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे रोहित जैनर को थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है, इसके पास से देशी पिस्तौल एवं कारतूस आदि बरामद हुआ है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News

Recommended News

static