राहुल गांधी पहले खुद को जोड़ ले फिर भारत को जोड़ने की सोचे, स्वामी पर संगत का असर- गुलाब देवी
punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 03:55 PM (IST)

संभल (मुजम्मिल दानिश) : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी आज विधान परिषद के स्नातक व शिक्षक खंड की सीटों पर हो रहे चुनावों में मतदान करने के लिए आई थी। वोट देने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर BJP के प्रत्याशियों की एकतरफा जीत होगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा।
राहुल पहले खुद को जोड़ ले
आपको बता दें कि विधान परिषद के स्नातक व शिक्षक खंड की सीटों पर हो रहे चुनावों में मतदान करने के बाद योगी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन उनको खुद नहीं पता की वह कितने जगह से टूटे है। मैं तो कहती हूं कि राहुल गांधी पहले खुद को जोड़ ले फिर भारत को जोड़ने की बात करें। आदरणीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश तेज गति से विकास के रास्ते पर दौड़ रहे हैं। राहुल गांधी को पता होना चाहिए की देश को तोड़ने का काम उनकी ही पार्टी के सराकर ने किया हैं।
स्वामी पर संगत का असर
वहीं रामचरितमानस को लेकर दिए गए स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कभी रामचरितमानस का पाठ नहीं किया हैं। मैं उनको सुझाव दूंगी की वह पहले एक बार रामचरितमानस को पढ़ें। उन पर संगत का असर हो रहा हैं। मुस्लिम वोटों के लिए उनको आगे करके ऐसा बयान दिलाया जा रहा हैं। वह अगर एक बार भी ठीक ढंग से रामायण का पाठ कर लेंगे तो उनको आभास हो जाएगा कि उन्होंने रामचरितमानस का कितना बड़ा अपमान किया हैं। जब वह रामचरितमानस पढ़ेंगे तो उनके मन में संपूर्ण सेवा भावना आएगी। इसेक साथ ही त्याग व बलिदान का मर्म समझेंगे।