राजू श्रीवास्तव का दिल्ली में कल होगा अंतिम संस्कार...वक्फ बोर्ड की जांच पर बोले अखिलेश- जनता को मुद्दों से भटका रही सरकार, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 07:43 AM (IST)

लखनऊ: प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि राजू 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। दिल्ली के एक होटल में व्यायाम करते समय 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

मदरसों के बाद वक्फ की जांच कराने के फैसले पर बोले अखिलेश- जनता को मुद्दों से भटका रही सरकार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, योगी सरकार ने प्रदेश के 75 जिलों में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की सरकार सर्वे कराएगी। अखिलेश ने कहा कि सरकार सिर्फ मदरसों के बाद वक्फ की जांच करवाकर जनता को मुद्दों से भटका रही है।

जेलर को धमकाने के मामले में मुख्तार अंसारी दोषी करार, हाईकोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने जेलर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश राज्य सरकार की अपील को मंजूर करते हुए पारित किया।

लाखों रुपए लेकर महिला ने की युवक से शादी...फिर दी धमकी, शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पुलिस के चढ़ा हत्थे
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में आए दिन लुटेरी दुल्हन को लेकर कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला सहारनपुर जिले से आया है। जहां पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को दबोच लिया है। इसके साथ ही शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

आगरा: होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, तभी पहुंच गई पत्नी, फिर दोनों को...
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति को अपनी प्रेमिका के साथ होटल में रोमांस करना भारी पड़ गया। दरअसल, यहां एक होटल में पति अपनी शाहीशुदा प्रेमिका के साथ रोमांस कर रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी ने आकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने पति की चप्पल से जमकर पिटाई की।

Aligarh: प्राइमरी स्कूल में घुसा मगरमच्छ, बच्चों की निकल पड़ी चीखें...वन कर्मियों ने पकड़ा
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र स्थित कासिमपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में बुधवार को मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसे बहुत मुश्किल से एक कक्षा में बंद कर अधिकारियों को सूचना दी।

आजम खां पर मुकदमों के मामले पर सदन में हंगामा: सपा ने की सरकार विरोधी नारेबाजी, नहीं हो सकी प्रश्न प्रहर की कार्यवाही
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक मोहम्मद आजम खां को फर्जी आरोपों में फंसाये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नतीजतन, प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं हो सकी।

उपमुख्यमंत्री पाठक ने अखिलेश की भाषा को बताया सड़कछाप, कहा- सपा ने स्वास्थ्य विभाग को लूट का अड्डा बना दिया था
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘विपक्षी दल के नेता की भाषा सड़कछाप से भी बदतर है।' उन्‍होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को लूट का अड्डा बना दिया था।

फर्जी IRS अधिकारी गिरफ्तार: फेक गनर के साथ व्यापारियों से करता था वसूली, पुलिस थानों में फोन कर करता था डिमांड
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स फर्जी IRS अधिकारी बनकर अधिकारियों को फ़ोन पर हड़काने और उनसे वसूली का काम करता था। फिलहाल, जनकपुरी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिलकर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

बंदरों का आतंक: 3 मासूम बच्चों पर किया हमला, अब तक 100 से अधिक को कर चुके हैं घायल
फिरोजाबाद: यूपी में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बंदर बड़े तो बड़े बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने में लगे गए हुए हैं। आए दिन बंदर के हमले करने के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजाबाद जिले से आया है। जहां बंदरों ने 1 मासूम सहित 2 स्कूली बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static