Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का हो रहा निरीक्षण, 22 जनवरी को होगा कार्यक्रम

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2023 - 04:13 PM (IST)

Ram Mandir (संजीव आजाद): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में राम मंदिर के गर्भगृह में अगले साल भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों की जा रही है और इन तैयारियों को समय-समय पर परखा भी जाता है। राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। यह वही पथ है जो राम भक्तों को सीधे उनके मंदिर तक ले जाता है।

PunjabKesari
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले हर महीने होने वाली बैठक के दौरान निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हैं। इस बार भी बैठक के दूसरे दिन सोमवार की सुबह उन्होंने जन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। यह राम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाला नया मुख्य मार्ग है। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस चौड़े और वृहद मार्ग का निर्माण किया गया है।

PunjabKesari
इसी मार्ग पर राम भक्तों को, दर्शन से पहले सामानों को रखने के लिए मुफ्त लाकर, व्हील चेयर और चिकित्सा की भी सुविधा मिलती है। राम भक्तों को उनके आराध्य तक पहुंचाने के लिए इस मार्ग का खासा महत्व है। इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए मार्ग के किनारे बसे लोगों से सहमति के बाद दोनों तरफ दीवार का निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग पर आने को लेकर कुछ स्थानों पर उनके लिए कनेक्टिविटी भी दी गई है। निरीक्षण के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने इस कोशिश को उत्साहवर्धन और संतोषजनक बताते हुए अयोध्या के डीएम की प्रशंसा भी की।

PunjabKesari
22 जनवरी को होगा कार्यक्रम
राम मंदिर के तैयार होने का इंतजार कर रहे राम भक्तों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राम मंदिर के गर्भगृह में अगले साल 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर का निर्माण 2025 तक पूर्ण होगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static