रमजान! ऐशबाग ईदगाह के इमाम बोले- आज चांद दिखा तो कल होगा पहला रोजा

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 06:28 PM (IST)

लखनऊ: आज से रजजान का पाक महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में मुसलमान पूरा महीना रोजा या उपवास रखते हैं। वहीं इस पर ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा है कि 2 अप्रैल को पूरे मुल्क में चांद देखा जाएगा। अगर चांद नज़र आता है तो कल (3 अप्रैल को) पहला रोज़ा होगा। लोग कोविड के बाद रमज़ान मनाएंगे जिसके चलते लोगों में खुशी है। इसलिए लोगों से अपील है कि वह सुरक्षा और सफाई का इंतज़ाम रखें।

मौलाना फरंगी महली ने रमजान का लेकर कहा कि इस बार रमजान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लोग घर से बाहर बाजारों में खरीदारी करने निकले हैं। बीते दो साल कोविड संक्रमण के बाद रमज़ान मनाएंगे जिसके चलते लोगों में खुशी है। इसलिए लोगों से अपील है कि वह सुरक्षा और सफाई का इंतज़ाम रखें।

इस्लाम महीने के कैलेंडर के मुताबिक साल का 9वां महीना रमजान का होता है। रमजान के पवित्र महीने के दौरान सभी मुसलमान उपवास रखते हैं। सूर्योदय के बाद उन्हें कुछ भी खाने या पीने की इजाजत नहीं होती। लोग सुबह सूरज उगने से पहले ही सेहरी खा लेते हैं। इसके बाद, वे सुबह की नमाज के लिए जाते हैं जिसे फज्र कहा जाता है। सूरज डूबने के बाद वे इफ्तार के समय अपना उपवास खत्म करते हैं। इफ्तार के बाद लोग शाम की नमाज के लिए जाते हैं जिसे मग़रिब कहा जाता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static