Rampur Bye-election: आजम खान की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, आंकड़ों से जानिए भाजपा और सपा में कौन ज्यादा मजबूत, ये है रामपुर का इतिहास

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 04:31 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा सीट पर 23 जून को उप चुनाव होने हैं। रामपुर सीट पर भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी किस्मत आजमा रहे हैं तो सपा से आसिम राजा चुनावी मैदान में उतरे हैं। भाजपा से चुनाव लड़ रहे लोधी कभी आजम खान के करीबी थे तो आसिम राजा साये की तरह उनके साथ रहते हैं। रामपुर उपचुनाव में बसपा और कांग्रेस के मैदान में ना उतरने से मुकाबला भाजपा और सपा के बीच सिमट गया है। इस चुनाव में कुल 17,06,590 मतदाता अपने मतों को प्रयोग करेंगे।
PunjabKesari

रामपुर सीट पर क्यों हो रहा उप चुनाव

बता दें कि रामपुर सीट से सपा के कद्दावर नेता आजम खान 2019 के लोकसभा में सांसद चुने गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता आकाश सक्सेना को हराकर जीत हासिल किए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने संसदीय पद से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा सीट खाली होने की वजह से वहा पर फिर से उप चुनाव कराया जा रहा है। बता दें कि आज़म खान इस सीट से 9 बार से विधायक हैं और सपा ने इस बार उन्हें प्रत्याशी बनाया है। साथ ही समाजवादी पार्टी से ही 2 बार सांसद रही जया प्रदा इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
PunjabKesari
रामपुर सीट पर 2019 में हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर समाजवादी पार्टी से आजम खान ने बीजेपी के जयाप्रदा नाहटा को हराया था। इस चुनाव में आजम को 5,59,177 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी को 4,49,180 तो कांग्रेस के संजय कपूर को 35,009 वोट मिले थे। 

एक नजर 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
रामपुर सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर बीजेपी से नेपाल सिंह ने सपा के नासिर अहमद खान को हराया था। नेपाल सिंह को कुल 3 लाख 58 हज़ार 616 वोट मिले थे, जबकी सपा से नासिर अहमद खान को 3 लाख 35 हज़ार 181 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार नवाब काज़िम अली खान थे। नवाब काज़िम को 1 लाख 56 हजार 466 वोट मिले थे।

एक नजर 2009 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
2009 में रामपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में सपा उम्मीदवार से जया प्रदा ने जीत दर्ज की थी। जया प्रदा ने कांग्रेस की बेगम नूर बानो को हरा कर इस सीट पर कब्जा जमाया था। जया प्रदा को 2009 के लोकसभा चुनाव में 2 लाख 30 हज़ार 724 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस की बेगम नूर बानो को 1 लाख 99 हज़ार 793 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के घनश्याम सिंह लोधी को 95 हज़ार 132 वोट मिले थे।

एक नजर 2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
2004 में रामपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार जया प्रदा ने जीत दर्ज की थी। जया प्रदा ने कांग्रेस के बेगम नूर बानो को हरा कर इस सीट पर कब्जा जमाया था। जया प्रदा को 2004 के लोकसभा चुनाव में 2 लाख 89 हज़ार 390 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के बेगम नूर बानो सिंह को 2 लाख 3 हज़ार 916 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के अफ़रोज अली खान को 1 लाख 26 हज़ार 406 वोट मिले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static