UP Weather: तपती गर्मी से 1000 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत, बिजली कर्मी की गई जान...दोपहर 11 से 3 के बीच न निकले बाहर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 11, 2025 - 01:42 PM (IST)

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गर्मी अपने चरम पर है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। इंसान तो बेहाल है ही साथ में पशु, पक्षी और जानवरों की भी जाने जा रही हैं। दरअसल, ललितपुर में गर्मी के कारण दो दिन में 1000 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत हो गई। इसके अलावा, जौनपुर में हीटस्ट्रोक से एक बिजली कर्मी की मौत हो गई है। मथुरा के हाथी संरक्षण केंद्र में हाथियों को तरबूज, खीरे और पपीते खिलाए जा रहे हैं। आगरा के भालू संरक्षण केंद्र में भालुओं को तरबूज दिए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में झांसी सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.2°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूर्वांचल में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। धूप से बचाव के लिए फुल कपड़े पहनें, छाता और काला चश्मा इस्तेमाल करें।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार,  11 जून के बाद से पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम
वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा और फिरोजाबाद जिले में उष्ण लहर लू चलने की संभावना है। साथ ही मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी उष्ण लहर लू चलने के आसार जताए गए हैं।

तापमान में नहीं होगा बड़ा परिवर्तन
गर्मी से रहात मिलने का अनुमान तो लगाया जा रहा है इसके साथ में यह भी कहा जा रहा है कि आधिकमत तापमान में कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं होने वाला है। लेकिन धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे 2-4°C तक गिरावट आने की संभावना है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static