रेपिस्ट राम रहीम को याद आई 'देश की जवानी! पेरोल मिलते ही लॉन्च की एल्बम...सत्कर्मों की दे रहा नसीहत
punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 04:39 PM (IST)

यूपी डेस्क: साध्वियों से रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेप मामले में पेरोल पर जेल से बाहए आए हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीन ने अपना नया एल्बम 'देश की जवानी' रिलीज किया है। पेरोल लेकर वह अपने सिंगिंग के शौक पूरे कर रहा है। बाबा राम रहीम रेप केस में जेल की सजा काट रहे हैं। उन पर दो साध्वियों से बलात्कार का आरोप लगा था।
वीडियो में राम रहीम दुनिया को सत्कर्मों पर चलने की नसीहत दे रहा है। गुरमीत राम रहीम अपने नए गाने में लोगों को नशा छोड़ने के लिए कह रहा है। वह कह रहा है कि लोग नशा छोड़ें और देश के लिए काम करें। वीडियो में कुछ बच्चे साइंस की लैब में नजर आ रहे हैं। कुछ बच्चे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। राम रहीम बच्चों को देश की राह पर आगे चलने की बात कह रहा है।
राम रहीम के वीडियो में कुछ बच्चे पुलिस जैसी वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे राम रहीम उन्हें पुलिस ट्रेनिंग दे रहा है। राम रहीम खुद को मल्टीटैलेंटेड आदमी मानता है। वह खुद को एक्टर, डायरेक्टर, सिंगर, इंजीनियर और कोरियोग्राफर भी कहता है। साथ ही साथ वह दावा करता है कि गाने भी खुद ही लिखता है।