POCSO केस में बृजभूषण सिंह को राहत, अगले वर्ष विराजमान होंगे रामलला... तैयारी शुरू, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 07:13 AM (IST)

लखनऊ: महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो मामले में एक बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है।  दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम नगरी अयोध्या में अपने दो दिवसीय दौरे पर है। आज अपने दौरे के अंतिम दिन सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में बहुत सी परियोजनाएं चल रही है, एक ही नगर में 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं देश के अन्य किसी नगर में नहीं स्वीकृत है। अभी बहुत सी परियोजनाएं और स्वीकृत होने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि निर्माण हो रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर का जनवरी 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण किया जाएगा।

1- मार्च में बिजली हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर एक्शन की तैयारी, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की संपत्ति की होगी जांच
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बिजली संगठन से जुड़े हुए पदाधिकारियों की अब मुश्किलें बढ़ सकती है। दअरसल, मार्च में हुई बिजली हड़ताल को लेकर अब योगी सरकार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि हड़ताल में शामिल सभी पदाधिकारियों की संपत्ति की जांच होगी। विजिलेंस ने बिजली कंपनियों से सभी कर्मचारियों के मूल दस्तावेज मांगे है।

2- UP News: दूल्हे ने की ऐसी डिमांड भड़क गए घराती, पेड़ में रस्सी से बांधकर जमकर पीटा
UP News:  यूपी के प्रतापगढ़ जिले में दूल्हे को दहेज की डिमांड करना महंगा पड़ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों के सामने दूल्हे ने दहेज की बात की तो  बारातियों को दुल्हन के परिवारे के लोगों ने बंधक बना लिया। शेरवानी पहने हुए दूल्हे को खुले में रस्सी से पेड़ से बांधा गया और फिर पीटा गया।

3- UP Election: लोक सभा चुनाव ने पहले Akhilesh की नई चाल, क्या भेद पाएंगे CM Yogi का अभेद किला?
UP Election: उत्तर प्रदेश में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष अपने-अपने कील कांटे दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव एक नई चाल चलने की तैयारी करने में लगे हुए हैं। अखिलेश चुनाव होने से पहले सीएम योगी के किले को घेराबंदी करने की कोशिश कर रहें हैं। 

4- प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बोले- 'भाजपा ने अब तक निभाया अपना हर एक वादा, जो कहा वो पूरा किया'
UP News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आज यानी गुरुवार को कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर अब तक उनकी पार्टी ने अपना हर वादा निभाया है। बाराबंकी में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा ने जनसंघ की स्थापना से लेकर अब तक जो कहा वह पूरा किया। 

5- Ayodhya News:आखिर अयोध्या के विकास से कौन लोग दुखी हैं, रामनगरी में विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ
Ayodhya News:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने  राम नगरी से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद कर दिया। इसके साथ ही सीएम ने यहां विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने सूरजकुंड की तस्वीर बदल दी, जो कभी वीरान हुआ करता था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या के विकास से कुछ लोग दुखी हैं।

6- Triple Murder: प्रेमी के साथ फरार पत्नी फिर लौटी घर, गुस्साए पति ने प्रेमी और 6 माह की बच्ची समेत पत्नी की कर दी हत्या
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के तुड़मुरा गांव में एक युवक ने बुधवार देर रात अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और पांच माह के बच्चे की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि यह वारदात उस समय घटी, जब मनोज जाटव की पत्नी पिंकी उर्फ राधा (35) अपने कथित प्रेमी सत्येंद्र शाक्य (28) और पांच महीने की बेटी के साथ तुड़मुरा गांव पहुंची और मनोज के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगी।

7- Atiq Ahmed और उसके भाई की हत्या के पीछे की कहानी, हत्याकांड के 2 महीने बाद भी बना हुआ है राज
Atiq Ahmed: माफिया ब्रदर्स हत्याकांड को हुए लगभग 2 महीना हो गया है लेकिन, अभी भी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या क्यों की गई थी इसका पता नहीं चल सका है। अब जांच को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। 

8- Basti News: भीषण गर्मी से बेहाल इंसान और जानवर ही नहीं, ट्रांसफार्मर भी मांग रहे हैं पानी
Basti News: भीषण गर्मी से जन-जीवन बेहाल हो चुका है। सूर्य देवता 46 डिग्री तापमान पर चमक दमक रहे हैं। आपने भी 46 डिग्री तापमान महसूस किया ही होगा। इस भीषण गर्मी में इंसान से लेकर पशु-पक्षी को पानी मांगते तो आपने सुना होगा लेकिन ,बस्ती जिले में अब तो ट्रांसफार्मर भी पानी मांग रहे हैं।  

9-UP Election: लोक सभा चुनाव ने पहले Akhilesh की नई चाल, क्या भेद पाएंगे CM Yogi का अभेद किला?
UP Election: उत्तर प्रदेश में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष अपने-अपने कील कांटे दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव एक नई चाल चलने की तैयारी करने में लगे हुए हैं। अखिलेश चुनाव होने से पहले सीएम योगी के किले को घेराबंदी करने की कोशिश कर रहें हैं। 

10- यूपी में आज से शुरू योग सप्ताह, 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगर निकायों में होगा योगाभ्यास
International Yoga Day: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 जून से 21 जून 2023 तक  योग सप्ताह मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘हर घर आंगन योग’ के मूल मंत्र पर आधारित ही ये योग सप्ताह मनाया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static