‘भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ये वही राहुल हैं जो UP छोड़कर केरल चले गए

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 06:37 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra)मंगलवार को सुबह दिल्ली से योगी के गढ़ उत्तर प्रदेश में पहुंची,  कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर जहां सपा, बसाप, आरएलडी राहुल गांधी की तारीफ कर रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम  ब्रजेश पाठक ने भारत जोड़ो यात्रा पर बयान देते हुए कहा कि यह यात्रा यूपी को सिर्फ छूकर ही निकल जाएगी। इससे स्पष्ट है कि यूपी की जनता ने राहुल गांधी और कां॒ग्रेस को नकार दिया है। इसलिए वो सांकेतिक यात्रा लेकर यूपी को छू कर बाहर-बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वहीं राहुल है जो यूपी की जनता को छोड़कर केरल चले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने का काम करती है। राहुल गांधी भारत जोड़ने का ढोंग कर रहे हैं। उनकी यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग शामिल हैं।

PunjabKesari

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘भारत जोड़ो यात्रा' का मंगलवार को उत्तर प्रदेश में स्वागत किया और बेहद भावुक अंदाज में अपने बड़े भाई एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की हौसलाफजाई करते हुये कहा ‘‘ बड़े भाई आप पर गर्व है। आप एक योद्धा है। '' नौ राज्यों का सफर पूरा करने के बाद श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश पहुँची जहां यात्रा का स्वागत श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया। उन्होंने कहा, हमें सभी भारतयात्रियों पर गर्व है। हर उस भारतवासी पर गर्व हे जो इस यात्रा से जुड़ा।

PunjabKesari

उन्होंने  राहुल गांधी जी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व मुझे आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। इनकी छवि खराब करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ खर्चे, इनके पीछे एजेंसियां लगाई गईं लेकिन ये डिगे नहीं।'' उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा ‘‘ जैसा कि राहुल गांधी ने कहा है नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं, आप भी एक-एक गली, एक-एक मोहल्ले में मोहब्बत की फ्रेंचाइजी खोलिए। '  गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक भ्रमण करेगी। इस दौरान यात्रा गाजियाबाद,बागपत और शामली जिले में विभिन्न पड़ावों पर रूकेगी जहां श्री गांधी यात्रा में जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें- इधर देखो, मेरे बड़े भाई... तुम पर गर्व है, तुम योद्धा हो', राहुल के स्वागत में प्रियंका का बीजेपी पर तंज
गाजियाबाद: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए रवाना हो गई। यात्रा से ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने लोनी बार्डर पर राहुल गांधी का स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static