फिल्म इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका! खोया एक और दिग्गज सितारा, मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर
punjabkesari.in Sunday, Nov 09, 2025 - 12:17 PM (IST)
UP Desk : बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री ने अपना एक और सितारा खो दिया है। दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद एक्ट्रेस ने गुरुवार शाम को अंतिम सांस ली। सुलक्षणा पंडित भारत की सबसे सुरीली आवाज़ों में से एक थीं।
दिवंगत गायिका को महान किशोर कुमार के साथ 'बेकरार दिल तू गए जा' और 'सोमवार को हम मिले मंगलवार को नैन' गाने के लिए जाना जाता है। उनका गाना 'परदेसिया तेरे देश में' भी लोगों को खूब पसंद आया। जोकि उन्होंने फेमस संगीतकार मोहम्मद रफी के साथ गाया था। इस जोड़ी ने मिलकर सोना रे तुझे कैसे मिलूं, ये प्यारा लागे तेरा चेहरा, जब आती होगी याद मेरी और ये प्यार किया है जैसे कई संगीत रत्न तैयार किए। बता दें कि सुलक्षणा पंडित गुजरे जमाने की अदाकारा विजयता पंडित की बहन हैं।
1976 में रिलीज हुई फिल्म संकल्प के गीत 'तू ही सागर तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। सुलक्षणा ने अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत 1975 में रिलीज़ हुई फिल्म उलझन से की थी। जिसमें उन्होंने दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार के साथ अभिनय किया था। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफी घनिष्ठ संबंध थे।

