Republic Day: विदाई से पहले दूल्हा दुल्हन ने फहराया तिरंगा झंडा, पुष्प वर्षा के बीच भारत माता के लगे जयकारे

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 10:19 PM (IST)

बांदा, Republic Day: आपने अक्सर शादी ब्याह में लोगों को डीजे (DJ) की धुन पर झूमते हुए देखा होगा। बैंड बाजे और ढोल की थाप पर लोगों को थिरकते हुए देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) से शादी की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। जहां 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) के मौके पर गुरुवार को एक नव विवाहित जोड़े ने विदाई कार्यक्रम से पहले ध्वजारोहण (flag hoisting) कर तिरंगे को प्रणाम किया और अपने सुखी वैवाहिक जीवन (Married life) की कामना की।

 


बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कान्हा कुंज मैरिज हाल में कानपुर के किदवई नगर निवासी लोकेश नामक युवक की बारात आई थी। जहां बीती रात से लेकर आज सुबह तक गायत्री नगर मोहल्ला निवासी रामबाबू गुप्ता की पुत्री तृषा के साथ वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होते रहे। बाद में विदाई के पूर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर दूल्हे और दुल्हन ने राष्ट्रीय गीतों की धुन के बीच आज मैरिज हाल में ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया। जिस वक्त दूल्हा-दुल्हन तिरंगा फहरा रहे थे उस वक्त डीजे पर देशभक्ति गाना, 'कर चले हम फिदा...' बजाया जा रहा था।
PunjabKesari
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और मौजूद नागरिकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पुष्प वर्षा कर भारत माता की जय जय के नारे लगाए। पुष्प वर्षा के साथ जयघोष और तालियों की गड़गड़ाहट से संपूर्ण मैरिज हाल परिसर गूंज गया।
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static