कांग्रेस प्रत्याशी फरहा नईम का इस्तीफा: जिला अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, रोते हुए कहा- मेरे कैरेक्टर को उछाला गया

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 06:24 PM (IST)

बदायूं: जिले के शेखुपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी फरहा नईम ने जिला संगठन पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सिंबल से चुनाव ना लड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी से अपनी सदस्यता खत्म करते हुए जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। 
PunjabKesari
प्रेस वार्ता करते हुए फरहा नईम कहा कि जब तक ऐसा संगठन बदायूं में मौजूद है तब तक मैं कैसे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कि आवाज के साथ महिलाओं की आवाज उठाऊंगी। इस संगठन के रहते हुए अगर मैं विधायक भी बन जाऊंगी तो कैसे आम मुद्दे उठा पाऊंगी क्योंकि जब भी मैं कोई मुद्दा उठाऊंगी मेरा संगठन मेरे सामने खड़ा होगा। 
PunjabKesari
उन्होंने मीडिया के सामने रोते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए चरित्र पर टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। बता दें की कांग्रेस ने फरहा नईम को शेखूपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना सिंबल दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static