प्रयागराज पश्चिमी शहर विधान सभा सीट से ऋचा सिंह ने भरा पर्चा, पार्टी ने अमरनाथ मौर्य का टिकट काटा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 02:13 PM (IST)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता ऋचा सिंह ने नामांकन अंतिम दिन दाखिल किया है। समाजवादी ने अमरनाथ मौर्य का टिकट काट दिया है। वहीं मौर्य ने कचहरी में जाकर अपना नामांकन वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि पहले पार्टी ने मौर्य को प्रत्याशी बनाया था। उसके बाद से ऋचा सिंह ने उनके खिलाफ बगावत खड़ा कर दिया।  पार्टी के निचले क्रम के पदाधिकारी भी मौर्य का विरोध कर रहे थे। बाद में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और ऋचा सिंह को प्रयागराज की शहर पश्चिमी से उन्हे उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आज ही नामांकन भी कराया है। हालांकि इस फ़ैसले से पार्टी के अंदर मचा घमासान खुल कर सामने आ गया है।

बता दें की मौर्या को टिकट देने के बाद ऋचा ने सोशल मीडिया के जरिए मौर्य को भाजपाई तक करार दे दिया था। उन्होंने शहर दक्षिणी के प्रत्याशी रईस चंद्र के खिलाफ भी सोशल मीडिया में हमला बोला था। रईस के खिलाफ पिछले कई दिन से पार्टी कार्यकर्ता लगातार सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर भी अमरनाथ मौर्य और रईस चंद्र दोनो लोग पार्टी की तरफ से प्रचार कर रहे थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static