विधायकों संग सड़कों पर उतरे अखिलेश यादव...UP में 15 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 07:52 AM (IST)

लखनऊ: विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही प्रदेश की राजधानी में हंगामा होने लगा। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय से विधानभवन की तरफ पैदल मार्च करने निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। वहीं, मार्च के दौरान रूट बदलने को लेकर सपाइयों ने नाराजगी जताई।

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 PCS अधिकारियों के हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 15 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। शासन ने इन अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी कर दी है। सीएम योगी की अफसरों के कामकाज पर उनकी खास नजर है।

जबरा फैन! शख्स ने बनाया CM योगी का मंदिर, सुबह-शाम करता है पूजा...बजाए जाते हैं भजन
अयोध्या: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देशभर में प्रशंसक हैं। कोई उनका लुक धारण कर चुका है तो कोई अपने शरीर पर टैटू गुदवा चुका है। इस बार योगी का ऐसा जबरा फैन सामने आया है, जिसने दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए सीएम योगी का मंदिर ही बनवा दिया।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, 20 हजार मुचलके पर रिहा, जानिए क्या है मामला?
लखनऊ: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने धोखाधड़ी के एक मामले में कोर्ट ने सपना चौधरी को रिहा कर दिया है। दरअसल, सपना चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। एसीजेएम कोर्ट ने सपना चौधरी को कस्टडी में लिया। ऐसे में सपना ने अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त करने की गुहार लगाई।

यूपी में बड़ा हादसाः देवरिया में 80 साल पुराना जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबने से तीन की मौत
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर के अंसारी रोड के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, अंसारी रोड के पास करीब 80 साल पुराना एक मकान गिर गया, जिसके नीचे तीन लोग दब गए।

मदरसा सर्वे का हम विरोध नहीं कर रहे हैं, सर्वे करना सरकार का अधिकार: मदनी
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में मदरसा सर्वे को लेकर छिड़ी सियासत के बीच आज दारुल उलूम देवबंद में बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि हम सर्वे का विरोध नहीं कर रहे है। सर्वे करना सरकार का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मदरसे हमारा मजहब है सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।

'मेरे कुत्ते को कुत्ता मत कहिए': अपने पालतू कुत्ते की रिहाई के बाद थाना पहुंचा मालिक, बोला- हम पांडेय तो कुत्ता भी पांडेय
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों के साथ-साथ पालतू कुत्ते भी हिंसात्मक होते जा रहा है। आए दिन कोई न कोई घटना सामने आ रही है। ऐसे में लखनऊ नगर निगम ने सख्ती करते हुए इस प्रकार के मामले में कुत्तों के साथ ही उनके मालिकों पर भी शिकंजा कसा है।

चंदौली: बेड पर सो रहे पति पर पत्नी ने फेंका खौलता तेल, 2 बार पहले भी कर चुकी है जानलेवा हमला
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने अपने ही पति पर खौलता तेल फेंक दिया। घायल युवक को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर बताई है।

हरदोई: युवक अभी बेटा होने की मना ही रहा था खुशी, फिर हुआ अचानक कुछ ऐसा कि..... दोबारा कभी नहीं बन सकेगा बाप
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसके साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने जबरदस्ती इंजेक्शन लगा कर उसे बेहोश कर दिया। बेहोश करने के बाद उसकी नसबंदी कर दी गई। इस मामले में युवक ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायत की और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सपा के पैदल मार्च पर OP राजभर का तंज- ‘अखिलेश को जनता ने पैदल कर दिया तो अब क्‍या करेंगे...’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के 'पैदल मार्च' पर तंज कसते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को जनता ने पैदल कर दिया, तो अब क्‍या करेंगे। उन्होंने दावा किया कि अब अखिलेश यादव को पैदल ही रहना है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static