इंडस्ट्री से आई बेहद दुखद खबर... मनोरंजन जगत ने खो दिया एक और अनमोल सितारा, इस महान शख्सियत का निधन

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 05:51 PM (IST)

John Thorpe Death : मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर ग्लैम रॉक बैंड 'द रूबेट्स' (The Rubettes) के गिटारिस्ट, गीतकार और सिंगर टोनी थोर्प (Anthony John Thorpe) का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी बैंड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की गई, जिसके बाद दुनियाभर में उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बैंड की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि, "गहरे दुख के साथ हम एंथनी जॉन थोर्प के निधन की पुष्टि कर रहे हैं। वह क्ले के पिता, शर्ली के पति, कई लोगों के प्रिय मित्र और युवा व अनुभवी अनगिनत संगीतकारों के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक थे।" बयान में आगे कहा गया कि हाल के दिनों में उनकी सेहत लगातार खराब चल रही थी, लेकिन उनकी तेज़ बुद्धि, हाजिरजवाबी और सकारात्मक व्यक्तित्व अंत तक बरकरार रहा। उनके जाने से संगीत जगत ने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

'द रूबेट्स' की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी और यह बैंड अपने सुपरहिट गीत "Sugar Baby Love" की बदौलत दुनियाभर में मशहूर हुआ। यह गीत 1974 में यूके म्यूजिक चार्ट में नंबर-1 पर पहुंचा था और अमेरिका के टॉप-40 चार्ट में भी अपनी जगह बनाने में सफल रहा। टोनी थोर्प ने बैंड के कई लोकप्रिय गीतों में मुख्य गायक की भूमिका निभाई, जिनमें "Baby I Know" भी शामिल है। उन्होंने वर्ष 1979 में बैंड छोड़ दिया था, हालांकि इसके बाद भी 'द रूबेट्स' अलग-अलग रूपों में संगीत प्रस्तुत करता रहा। बैंड के क्लासिक लाइन-अप के सिंगर एलन विलियम्स ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "टोनी अब सुकून में हैं।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static