साक्षी महाराज ने दी उन्नाव गैंगरेप के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर जन्मदिन की बधाई

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 03:08 PM (IST)

लखनऊः जेल में बंद उन्नाव गैंगरेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जन्मदिन की बधाई दी है। साक्षी महाराज ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर एक फोटो शेयर कर सेंगर को बधाई दी है।
PunjabKesari
अपने ट्वीट में साक्षी महाराज ने लिखा है, " सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव, भवतु मंगलं जन्मदिनं. चिरंजीव कुरु पुण्यवर्धनम, विजयी भव सर्वत्र सर्वदा, जगति भवतु तव सुयशो गानम। कुलदीप सिंह सेंगर विधायक बांगरमऊ को जन्मदिव की अनन्त कोटि शुभकामनाएं।

बता दें इससे पहले साक्षी महाराज 2019 का लोकसभा चुनाव उन्नाव से जीतने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने जेल में गए थे। वहीं साक्षी महाराज के इस ट्वीट को लेकर विपक्षी दलों ने र इसे बीजेपी का असली चेहरा करार दिया है।

विपक्ष ने साधा निशाना
सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि रेप के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि हैं और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पीएम मोदी के प्रतिनिधि हैं। ये ही उनका असली चेहरा है। गैंगरेप के आरोपी विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं एक ऐसा शख्स दे रहा है। जो उसी उन्नाव सीट से लोकसभा सदस्य है, जहां एक गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया।

वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा कि बीजेपी की टॉप लीडरशिप रेपिस्टों और अभियुक्तों को शह दे रही है। चिन्मयानंद मामले में भी हम ये देख चुके हैं। साक्षी महाराज का ट्वीट साबित करता है कि बीजेपी महिला विरोधी है।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static