Sakshi Murder Case: साक्षी की मां का बड़ा बयान, कहा- Sahil को हो फांसी की सजा

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 03:40 PM (IST)

बुलंदशहर, Delhi: राजधानी दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में सरेआम नाबालिग लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब साक्षी की मां बयान सामने आया है। पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के कातिल के लिए फांसी की मांग की है।

उन्होंने बताया कि बेटी पिछले 10 दिन से अपनी सहेली के घर रह रही थी। साक्षी ने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। उन्होंने ये भी बताया है कि वो साहिल के बारे में कुछ नहीं जानती थी उन्होंने कई बार बेटी से साहिल के बारे में पूछने की कोशिश की थी। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। वहीं, साक्षी के पिता ने बताया की वे वकील बनना चाहती थी। साक्षी के माता-पिता ने हत्यारे साहिल के लिए फांसी की मांग की है।

PunjabKesari

चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर साक्षी को उतारा था मौत के घाट
बता दें कि बीते सोमवार को राजधानी दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक लड़की की खौफनाक तरीके से हत्या करने वाले साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग लड़की पर चाकू से वार कर हत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। बताया जा रहा कि आरोपी साक्षी का बॉयफ्रेंड हैं, उसने चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ कई वार किए हैं।

PunjabKesari

मोहम्मद साहिल के रूप में हुई आरोपी की पहचान
मृतक साक्षी यहीं शाहबाद डेयरी के ई ब्लॉक में रहती थी। वह अपने दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने वाली थी। साक्षी उसी दोस्त को बुलाने उसके घर आई थी। वह घर के बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थी। आरोपित की पहचान मोहम्मद सरफराज के बेटे मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है। वह शाहबाद डेरी इलाके में ही रहता है और मैकेनिक का काम करता है।

ये भी पढ़ें...
- युवक की पिटाई पर भड़के Akhilesh, बोले- अच्छा हुआ दरोगा के पास बेल्ट है, थार या बुलडोजर नहीं, नहीं तो…​
​​​​​​

16 वर्षीय साक्षी को बेरहमी से मारा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसकी पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और नाबालिग रिलेशनशिप में थे, लेकिन कल (रविवार) उनका झगड़ा हो गया। लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी जब आरोपी ने उसे रोका, उस पर चाकू से कई बार वार किया और इसके बाद उस पर पत्थर दे मारा। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी को  दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static