Kaushambi News: उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी बने समधी, रचाया बेटा-बेटी का विवाह

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 10:43 AM (IST)

कौशांबी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां कौशांबी जिले में आजीवन कारावास (life imprisonment) की सजा काट रहे दो कैदी (Prisoner) आपस में समधी बन गए। दोनों कैदियों ने अपने बेटे (Son) और बेटी (Daughter) का बुधवार को विवाह (Marriage) कर दिया। शासन ने उन्हें पैरोल (Parole) पर भेज कर इस रिश्ते की सभी रस्मों को पूरा कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari

जेल में दोनों के बीच हो गई गहरी दोस्ती और बच्चों कि रिश्ता कर दिया तय
मिली जानकारी के मुताबिक, कौशांबी जिला जेल प्रभारी जेलर भूपेश सिंह ने बताया कि जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कटहुला गांव निवासी धारा सिंह को कई साल पहले हुए एक हत्याकांड में दोषी करार दिया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने बताया कि जेल में ही धारा सिंह की मुलाकात अर्जुन यादव से हुई जो गांव में हुई एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जेल में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और धारा सिंह और अर्जुन सिंह ने जेल में ही अपने बच्चों का रिश्ता तय कर दिया।

PunjabKesari

अर्जुन सिंह और धारा सिंह को विवाह की रस्मों को निभाने के लिए पैरोल पर छोड़ा गया
जेलर ने बताया कि धारा सिंह का बेटा सुमित सिंह भी अपने पिता के साथ जेल की सजा काट रहा था और 10 साल की सजा पूरी होने पर वह कुछ दिनों पहले जेल से रिहा हुआ था। अर्जुन सिंह को धारा सिंह का बेटा सुमित सिंह अपनी बेटी के लिए योग्य वर लगा। अर्जुन सिंह और धारा सिंह को विवाह की रस्मों को निभाने के लिए बुधवार को जेल से पैरोल पर छोड़ा गया और धारा सिंह का 26 वर्षीय बेटा सुमित, अर्जुन सिंह के घर बारात लेकर पहुंचा। विवाह की रस्में अदा करने के लिए पुलिस अर्जुन सिंह और धारा सिंह को लेकर वैवाहिक समारोह में पहुंची। भूपेश सिंह ने बताया कि शासन से स्वीकृत आदेश के अनुसार अर्जुन सिंह को 21 दिन की पैरोल जबकि धारा सिंह को चार दिन की पैरोल पर छोड़ा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

Recommended News

static