एक जाति, एक परिवार की है समाजवादी पार्टीः ब्रजेश पाठक

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 09:28 PM (IST)

लखनऊ: राज्य विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को नौकरियों में आरक्षण को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल की प्रतियां फाड़ने और प्रोन्नति में आरक्षण का विरोधी करार देते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया।

सपा एक जाति, एक परिवार की पार्टी
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा एक जाति, एक परिवार की पार्टी है। सपा ने पूर्व में जो पाप किए, उसे ये अब धो रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सपा पर केवल अखबार में छपने के लिए मुद्दे उठाने का आरोप लगाते हुए इसे 'छपासू रोग' की संज्ञा दी। सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर विरोध प्रकट किया।

सपा नेता लालजी वर्मा ने उप मुख्यमंत्री के कथनों को लफ्फाजी बताया, तो हुआ हंगामा
इससे पहले सपा के वरिष्ठ सदस्य लालजी वर्मा ने भी उप मुख्यमंत्री के कथनों को जैसे ही लफ्फाजी बताया, सत्तापक्ष के सदस्य विरोध में उठ खड़े हुए और वर्मा से यह बयान वापस लेने का दबाव बनाने लगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static